फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए फिर मांगे आवेदन, पिछले महीने नहीं मिला था एक भी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई तक जिला खेल कार्यालय में जमा करने होंगे आवेदन, पूर्व चैंपियन एथलीटों से की अपील
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। पिछले महीने खेल विभाग ने इस केंद्र के संचालन के लिए पात्र पूर्व चैंपियन एथलीटों से आवेदन मांगे थे, लेकिन तय समय सीमा तक एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ थी। इसी कारण विभाग ने दोबारा आवेदन आमंत्रित किए हैं, ताकि जिले में केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया पूरी की जा सके।


खेल विभाग के अनुसार इच्छुक एवं पात्र पूर्व चैंपियन एथलीट खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 15 जुलाई को सुबह 11:30 बजे तक सिविल लाइन रोड स्थित नेहरू खेल स्टेडियम के जिला खेल कार्यालय में जमा कराना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि पिछले महीने आवेदन नहीं मिलने के कारण पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसलिए इस बार पात्र खिलाड़ियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र की स्थापना जल्द हो सके।
विज्ञापन



भारत सरकार की महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया योजना के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाना है। इस केंद्र का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, खेल प्रतिभाओं को निखारना और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना है।
विज्ञापन


-

पिछले आमंत्रण के दौरान कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। इसी कारण विभाग ने दोबारा आवेदन मांगे हैं। खेलो इंडिया लघु केंद्र शुरू होने से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। पात्र पूर्व चैंपियन एथलीटों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें