एप्पल कंपनी की ओर से मानेसर में किए जाने वाले इस निवेश के बाद औद्योगिक संगठनों ने खुशी जताई है। गुड़गांव उद्योग संगठन के प्रधान प्रवीण यादव का कहना है कि इससे जहां लोगों में रोजगार होगा उसके साथी छोटे वेंडर को काम का मौका मिलेगा। आईएमटी औद्योगिक संगठन मानेसर के पदाधिकारी मनोज त्यागी का कहना है कि इससे क्षेत्र का भी विकास होगा।
बता दे कि इस कारखाने में लिथियम-आयन की बैटरी बनेगी। पूर्ण क्षमता से संचालित होने पर गुरुग्राम के मानेसर में लगने वाली कंपनी में आठ हजार लोगों का रोजगार भी सृजित हो सकेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि एप्पल को बैटरी आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी टीडीके मानेसर में 180 एकड़ क्षेत्रफल में कारखाना स्थापित कर रही है। यहां भारत में बनने वाले आईफोन में लगने वालीं बैटरियां बनाई जाएंगी। हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी और घरेलू मूल्यवर्धन में वृद्धि होगी। लिथियम-आयन बैटरी के स्थानीय उत्पादन से एप्पल के उत्पादों में स्थानीय मूल्यवर्धन बढ़ेगा।