फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनु ने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग में दूसरी बार जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
12 से 14 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले की बेटियों ने सीबीएसई नेशनल अंडर-14 गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 12 से 14 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लेकिन गुरुग्राम की खिलाड़ी अनु ने सबसे अधिक प्रभावित किया। उन्होंने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।


सेमीफाइनल मुकाबलों में गुरुग्राम की कई बेटियां अलग-अलग वेट कैटेगरी में उतरीं। 36 से 38 किग्रा वर्ग में खुशी ने बेहतरीन खेल दिखाकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, 42 से 44 किग्रा वर्ग में दिव्या गिरी गोस्वामी ने जोरदार मुक्केबाजी कर फाइनल का टिकट हासिल किया। इन प्रदर्शनों ने पूरे जिले का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके बाद हुए फाइनल मुकाबलों में गुरुग्राम की खुशी और दिव्या ने दमदार खेल दिखाया। खुशी का सामना तन्वी से हुआ, जबकि दिव्या ने सौम्या मेनारिया के खिलाफ कड़े संघर्ष में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही अनु का स्वर्ण पदक, जिसने लगातार दूसरी बार सीबीएसई नेशनल गोल्ड जीतकर गुरुग्राम का नाम रोशन किया।
विज्ञापन




उनके कोच कुलदीप कुमार का कहना है कि अनु जैसी प्रतिभाएं गुरुग्राम की नई पीढ़ी की ताकत है। अनु का लगातार दूसरा स्वर्ण जिले के खेल इतिहास में एक नई इबारत लिखता है। पूरा जिला इन बेटियों पर गर्व करता है और उम्मीद जताता है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें