फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इस बार रामलीला के मंच पर नहीं दिखेंगे अमित राव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की पुराने बाबा सिद्धेश्वर रामलीला के मंच पर लोगों को फिल्म अभिनेता राज कुमार राव के बड़े भाई अमित राव का बेसब्री से इंतजार रहता है। रामलीला के पहले दिन से नारद की भूमिका में वे नजर आते रहे हैं। गुरु विश्वामित्र, माता कैकई, शबरी, सुषेण वैद, शूर्पणखा और मेघनाद की पत्नी सुलोचना सती की जीवंत भूमिकाओं पर अमित ने खूब तालियां बटोरी हैं। मगर पिछले दो दशकों का सफर इस बार थम गया है। अमित को फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है। अमित की शूटिंग इटावा, मुंबई, मणिपुर, नागालैंड आदि में हुई है। इसमें प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान चर्चित हुई मोनालिसा भी हैं। अमित ने बताया कि लंबे समय तक रामलीला में उन्होंने भूमिका निभाई है, इसलिए जो बच्चे उनकी निभाई भूमिकाएं कर रहे हैं, उनका रिहर्सल वह करा रहे हैं मगर रामलीला के मंच पर इस बार किसी भूमिका में नहीं उतरेंगे क्योंकि शूटिंग का संदेश कभी भी आ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें