फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में पल्स पोलियो अभियान संपन्न हो गया और इस दौरान एक लाख 67 हजार 707 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। जोकि निर्धारित लक्ष्य का 104.66 प्रतिशत है। अभियान के तीसरे व अंतिम दिन मंगलवार को 5 वर्ष तक के 34 हजार 989 नौनिहालों को घर-घर जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि इस अभियान की मॉनीटरिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अभियान को सफल बनाने के लिए 677 पोलियो बूथ बनाए गए थे। इस अभियान के तहत 5 साल तक के एक लाख 60 हजार 245 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जबकि इस लक्ष्य से कहीं अधिक दवा पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों सहित ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन किया। टीम के सभी सदस्यों को पर्याप्त संख्या में फेस मास्क, ग्लब्ज, हैंड सेनिटाइजर , हैंडवाशिंग तथा पीपीई किट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें