फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10 दिन तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ते अतिक्रमण की समस्या पर लिया निर्णय
विज्ञापन

-अवैध रूप से बने होटल, ढाबे और दुकानों को हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अवैध कब्जों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने आगामी 10 दिनों तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत एक्सप्रेसवे किनारे बने अवैध ढाबों और होटलों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने बताया कि लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। इस टीम में एनएचएआई के कर्मचारी, थाना सदर फिरोजपुर झिरका के एसएचओ, मांडीखेड़ा यातायात पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हैं। टीम ने अभियान के पहले दिन ही एक्सप्रेसवे के किनारे बने कई अवैध ढांचे हटाए।अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई हर 10 दिन में नियमित रूप से की जाएगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। इस अभियान के लिए डीएचबीवीएन फिरोजपुर झिरका के एसडीई धनश्याम दास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें