जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मंडल स्तरीय युवा संसद का आ
- जैकबपुरा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंडल स्तरीय आयोजन, छात्राओं ने निभाई पक्ष-विपक्ष की भूमिका
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मंडल स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। छात्राओं ने संसद की कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन करते हुए देश के ज्वलंत मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। विपक्ष ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा। सदन में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर), मिलावटी ईंधन और दिल्ली में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण जैसे मुद्दों पर भी तीखी बहस हुई। चर्चा के बाद परीक्षा नकल रोकथाम अधिनियम-2026 को सदन में पारित किया गया।
कार्यक्रम एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशों और डाइट गुरुग्राम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक डॉ. संजय कुमार ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल में अमित काजल और विनोद नापा शामिल रहे। अरुण कुमार राघव, कनिका भारद्वाज और रश्मि पवार ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने का बेहतर माध्यम है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा सैनी के नेतृत्व में रीना यादव, शर्मिला यादव और अरविंदर कौर ने छात्राओं को कार्यक्रम की तैयारी करवाई। आयोजन में विद्यालय के अन्य शिक्षकों और डाइट गुरुग्राम के सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा।