फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर में 17 मई को युवक की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को बुधवार को दिल्ली के नांगलोई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक का शव सेक्टर-71 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल इमारत व यूनिटेक इमारत के बीच रास्ते के पास लोहे के खाली बिजली पोल के अंदर मिला था। हत्या मामले में एक अन्य आरोपी रवि बघेल निवासी गढ़ी हरसरू को 21 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव निवासी सौम्य जैन के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि गढ़ी हरसरू गांव निवासी अमन (30) का उसके व अन्य साथी आरोपियों के साथ लड़ाई-झगड़ा था। इसी रंजिश में उसने रवि बघेल व अन्य साथियों के मिलकर अमन के साथ मारपीट की थी। इसके बाद गमछे से घोंटकर व पत्थर से चोट मारकर हत्या कर दी। 17 मई की दोपहर को फाजिलपुर गांव के पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी।
शव का कुछ हिस्सा बिजली के पोल से बाहर निकला हुआ था और बाकी हिस्सा अंदर छिपा हुआ था। बादशाहपुर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी सौम्य जैन को दो दिन के रिमांड पर लेकर हत्या में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि मृतक व आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है और नशा करने के आदी हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें