गुरुग्राम। सोहना के सांचौली फार्म हाउस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सुनील निवासी नांगल कुंडली जिला सोनीपत को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी दूसरे पक्ष का है। अभी तक सरपंच पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने सुनील निवासी नांगल कुंडली जिला सोनीपत को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में सरपंच पक्ष के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव सांचौली व नुनेरा में दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी गांवों से फरार हैं, वहीं पीड़ित पक्ष के घायल नौ लोगों में सात को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।
20 दिसंबर को सांचौली फार्म हाउस में प्रॉपर्टी डीलर पूर्व सरपंच इम्तियाज व रंगपुरी दिल्ली निवासी साक्षी बहल व साथ में आए परिजनों से प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान मामला मारपीट में बदल गया था।