फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वर्ल्ड तीरंदाजी सेमिनार में अंकित यादव ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एविड आर्चरी क्लब के मुख्य प्रशिक्षक अंकित यादव ने वर्ल्ड तीरंदाजी लेवल-एक कोचिंग सेमिनार में हिस्सा लिया। यह सेमिनार 14 से 21 मार्च तक स्विट्जरलैंड के लॉजेन में वर्ल्ड तीरंदाजी मुख्यालय में आयोजित हुआ। वह भारत से चुने गए 26 कोचों में से एक है।
विज्ञापन




अंकित ने 2018 में एविड आर्चरी क्लब से छात्र के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। जिला, राज्य और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर खेलने के बाद उन्होंने एनआईएस कोलकाता से 6 सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स प्रथम श्रेणी में पूरा किया और तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से लेवल-एक व लेवल-दो कोचिंग सर्टिफिकेशन हासिल किए।



एविड आर्चरी क्लब की सीईओ डॉ. पूनम यादव ने बधाई देते हुए कहा कि छात्र से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार चयन तक यात्रा उनके सच्चे समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। अंकित ने कहा कि इस सेमिनार से उन्हें नई तकनीकें सीखने और भारतीय तीरंदाजी को मजबूत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन




गुरुग्राम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष पवन और महासचिव कपिल कौशिक ने अंकित को बधाई दी। उनके पिता अजय कुमार, माता विजय लक्ष्मी और भाई अक्षय कुमार ने इस मौके पर खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें