फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जंगली जानवरों के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक कई बकरियां बनीं शिकार, वन विभाग को दी गई सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। गांव नावली में इन दिनों जंगली जानवर के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से एक ‘चीता’ अपने दो शावकों के साथ इलाके में देखा जा रहा है, जो लगातार बकरियों को अपना शिकार बना रहा है। अब तक कई बकरियों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, जो बकरियां रोजाना पहाड़ी क्षेत्र में चरने के लिए जाती हैं, वे इस जंगली जानवर का आसान शिकार बन रही हैं। इसके चलते पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोग अब जंगल की ओर पशु भेजने से भी डर रहे हैं और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। जानकारी के मुताबिक, अरावली पर्वतमाला का यह क्षेत्र राजस्थान के सरिस्का जंगलों से जुड़ा हुआ है। गर्मी के मौसम में पानी और शिकार की तलाश में जंगली जानवर अक्सर इन इलाकों की ओर रुख कर लेते हैं। यहां घना जंगल और पानी की उपलब्धता होने के कारण ये जानवर आसानी से छिपकर रह सकते हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। वन रेंज अधिकारी सैयद उमर ने बताया कि टीम को सूचना मिल चुकी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


फ़ोटो : अरावली की पहाड़ियों में घूमता चीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें