फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- राजस्थान एसीबी की टीम ने आरोपी को जोधपुर में रंगे हाथ पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुग्राम की अपराध शाखा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए जोधपुर में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई पर आरोप है कि उसने वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी को पुलिस रिमांड में परेशान न करने और मदद करने के बदले रिश्वत मांगी थी। गुरुग्राम पुलिस के उच्च अधिकारियों ने आरोपी एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।
पालम विहार स्थित अपराध शाखा में तैनात एएसआई प्रवीन था। राजस्थान एसीबी की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि जोधपुर एसीबी ग्रामीण शाखा में दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया था कि उसका मामा गुुरुग्राम के सदर थाना में वाहन चोरी के मामले में पालम विहार अपराध शाखा की हिरासत में है। पालम विहार अपराध शाखा आरोपी को जांच के लिए राजस्थान के जोधपुर लेकर आई है। इसी दौरान अपराध शाखा के एएसआई प्रवीन ने मामले में मदद करने और रिमांड के दौरान परेशान न करने के नाम पर तीन लाख रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की पुष्टि के बाद राजस्थान एसीबी की टीम ने आरोपी के एक परिवार वाले को रिश्वत के तौर पर मांगे गए रुपये देने के लिए भेजा। उसने एएसआई प्रवीन को हाईवे पर रुपये लेने के लिए बुलाया। राजस्थान एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को जो तीन लाख रुपये दिए थे, उनमें डेढ़ लाख रुपये असली नोट और डेढ़ लाख के डमी नोट थे। जैसे ही एएसआई प्रवीन ने रिश्वत के रुपये लिए, राजस्थान एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीन लाख रुपये रिश्वत लेने वाले एएसआई प्रवीन को सस्पेंड कर दिया गया है। एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। मामले में गुरुग्राम पुलिस भी मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें