फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नार्थ रीजनल फाइनल में चमकी एमिटी स्कूल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीता बेस्ट इंजीनियरिंग डिजाइन अवॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्टेम रेसिंग इंडिया नार्थ रीजनल फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 10 मई 2026 को जेंसिस ग्लोबल स्कूल में किया। विद्यालय की टीम एथरस्ट्राइक ने प्रतियोगिता में अपनी तकनीकी दक्षता और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

टीम में देवांशी, भुवि खंडेलवाल, हितार्थ मेहता, विवत कश्यप और शाश्वी श्रीवास्तव शामिल रहे। इंजीनियरिंग डिजाइन विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग डिजाइन, नवाचार, गति, सटीकता और प्रस्तुतीकरण कौशल के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 टीमों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। टीम को प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग डिजाइन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही टीम ने नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भी सफलतापूर्वक स्थान बना लिया है। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. आरती चोपड़ा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें