फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जगह-जगह टूटे बरसाती नाले के रैंप, बढ़ा हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-103, 106, 108 और 109 की ओर जाने वाली सड़क पर कई महीनों से बरसाती नाले के रैंप टूटे हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में हादसे का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कि कई महीनों से नाले के ऊपर बने रैंप जगह-जगह से टूटे हैं व कई जगहों पर नहीं है। कई बार निवासियों ने इस समस्या के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। टूटे रैंप के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। रात के समय और बारिश के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। अलोक, मुकेश व प्रदीप आदि ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द रैंप की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें