फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मैदान पर एमिटी का राज, 104 रन से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोणा अंडर-16 मैच सीरीज में एमटी क्रिकेट अकादमी ने द्रोणा स्कूल को हराया
विज्ञापन

नंबर गेम- 7 ओवर में 235 रन का दिया लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्रोणा अंडर-16 मैच सीरीज में एमटी क्रिकेट अकादमी ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए द्रोणा पब्लिक स्कूल को 104 रन से हरा दिया। मैच सुबह 7:48 बजे शुरू हुआ। टॉस जीतकर एमटी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। टीम ने निर्धारित 7 ओवर में 235 रन का स्कोर खड़ा किया। पहली पारी सुबह 10:27 बजे समाप्त हुई।

एमटी क्रिकेट अकादमी की ओर से पीयूष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए जबकि आदित्य सिंह ने 57 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी ने विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। इसके बाद 10:54 बजे दूसरी पारी शुरू हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोणा पब्लिक स्कूल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। हालांकि, सिदाक सिंह विर्क ने बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। पूरी टीम 131 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटी क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। मुकाबला दोपहर 1:13 बजे समाप्त हुआ। इस शानदार जीत के साथ एमटी क्रिकेट अकादमी ने सीरीज में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें