फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महापौर ने दिलाई कचरा मुक्त गुरुग्राम की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के कचरा एवं पॉलिथीन मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत शनिवार को सेक्टर-53 स्थित ओरानिया सोसाइटी में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर राजरानी मल्होत्रा ने नागरिकों को स्वच्छता एवं पॉलिथीन मुक्त गुरुग्राम की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। प्रत्येक परिवार को घर से ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें