फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षकों की कमी के बीच बोर्ड का फैसला, अब रोज ज्यादा कॉपियां जांचेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां समय पर जांचने के लिए शिक्षा बोर्ड ने नया फैसला लिया है। शिक्षकों की कमी को देखते हुए अब शिक्षक रोज पहले से ज्यादा कॉपियां जांच सकेंगे, ताकि रिजल्ट में देरी न हो। कई शिक्षक इस समय जनगणना और अन्य सरकारी ड्यूटी में लगे हुए हैं, जिससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। अब एक शिक्षक रोज 30 की बजाय अधिकतम 50 आंसर शीट जांच सकेगा।
विज्ञापन

बोर्ड का मानना है कि फैसले से कॉपियों की जांच तेजी से पूरी हो सकेगी और छात्रों को समय पर रिजल्ट मिल पाएगा। बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में सेकेंडरी कक्षाओं के लिए 75 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 6969 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन केंद्रों पर 24 अप्रैल तक कॉपियों की जांच पूरी करनी है। वहीं, सीनियर सेकेंडरी की कॉपियों का मूल्यांकन 3 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 28 अप्रैल तक चलेगा। बोर्ड की योजना है कि सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिए जाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें