फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंश्योरेंस और टायर संकट से जूझ रहीं एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवाएं इन दिनों तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से प्रभावित हो रही हैं। विभाग की एक एंबुलेंस बीमा (इंश्योरेंस) नहीं होने के कारण सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक परिसर में खड़ी हैं, जबकि एक एंबुलेंस नए टायर नहीं मिलने की वजह से नागरिक अस्पताल में खड़ी है। इससे मरीजों को समय पर आपातकालीन परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-31 पॉलीक्लिनिक में खड़ी एंबुलेंस का बीमा 31 मई 2026 को समाप्त हो चुका है। आठ दिन से बीमा न होने के कारण वाहन को सड़क पर नहीं उतारा जा सका है। वहीं, नागरिक अस्पताल में खड़ी किलकारी एंबुलेंस के टायर काफी खराब हो चुके हैं। जेम पोर्टल पर टायर उपलब्ध न होने के कारण समस्या आ रही है। नए टायर उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पहले संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब इसकी जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। एंबुलेंस के बीमा और टायर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर वाहन को दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा। -डॉ लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें