फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शव ले जा रही एंबुलेंस जलभराव में फंसी, अंतिम संस्कार की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसजीटी मोर्चरी से शव लेकर निकले सामाजिक कार्यकर्ता, पानी में एंबुलेंस लेने लगी झटके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में जलभराव की समस्या आम हो गई है, लेकिन इसका असर जरूरी सेवाओं पर भी पड़ रहा है। इसका उदाहरण मंगलवार को उस समय सामने आया, जब एसजीटी मोर्चरी से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रही एंबुलेंस जलभराव में फंस गई। एंबुलेंस बंद तो नहीं हुई, लेकिन पानी के बीच झटके लेने लगी। इससे शव को समय पर श्मशान घाट पहुंचाने को लेकर चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ऋतुराज अघोर सेवा संस्थान चलाते हैं। संस्था की ओर से गरीब, जरूरतमंद और अज्ञात शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार कराया जाता है। मंगलवार को वह एसजीटी मोर्चरी से एक शव लेकर जा रहे थे। शहर के पुराने हुडा सेक्टर में भारी जलभराव के बीच उनकी एंबुलेंस फंस गई। ऋतुराज ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। उनका कहना है कि यदि जलभराव के कारण एंबुलेंस बंद हो जाती तो शव को समय पर श्मशान घाट पहुंचाना मुश्किल हो सकता था। घटना ने शहर में जलनिकासी की व्यवस्था और दावों के बीच के अंतर को भी उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें