फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एंबियंस लगून प्रबंधन ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं द्वारा सड़क जाम करने पर मॉल में प्रवेश प्रतिबंधित करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एंबियंस लगून अपार्टमेंट के प्रबंधन ने पिछले दिनों महिलाओं द्वारा सड़क जाम करने की घटना के विरोध स्वरूप कुछ महिलाओं का मॉल में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था।
एंबियंस आईलैंड बिल्डर प्रबंधन की ओर से मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने इस संबंध में सफाई देते हुए कहा है कि रविवार को एंबियंस की मुख्य सड़क को महिलाओं ने जाम किया था। यह एक सार्वजनिक सड़क है, जिसका उपयोग मॉल के ग्राहक, होटल के अतिथि और आसपास के लोग नियमित रूप से करते हैं। मॉल या किसी संस्था द्वारा इसे ब्लॉक करना अवैध है। मॉल या उसके किसी सुरक्षा कर्मी का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। प्रबंधन को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का रखरखाव एंबियंस द्वारा किया जाता है इसलिए इस पर सोसाइटी विशेष का स्वामित्व नहीं है। महिलाओं ने मॉल और होटल के आगंतुकों के मार्ग में बाधा डाली। इसलिए मॉल ने अपना कानूनी अधिकार का प्रयोग करते हुए,उनकी एंट्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मॉल के सभी प्रवेश द्वारों पर स्पष्ट रूप में लिखा है कि प्रवेश का अधिकार आरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें