फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: दो सितंबर को गुरुग्राम में देश की जानी-मानी हस्तियां करेंगी हरियाणा के विकास पर मंथन

Thu, 29 Aug 2024 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में दो सितंबर को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। दो सितंबर सोमवार को सुबह 9 बजे होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस दौरान हरियाणा के विकास पर मंथन होगा।
 
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का वैचारिक संगम दो सितंबर को गुरुग्राम में होने जा रहा है। इसमें हरियाणा प्रदेश के विकास पर मंथन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन शामिल होंगे। संवाद के दौरान देश की जानी-मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


दो सितंबर सोमवार को सुबह 9 बजे होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।

इसमें खेल जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां भी खेलों के भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा फिल्म जगत की हस्तियों साथ भविष्य की फिल्म संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही मोटिवेशनल स्पीकर भाग-दौड भरी जिंदगी में मन की शांति के लिए सूत्र बताएंगे। अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो हमारे नंबर 7669303698 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम का विवरण:
दिवस एवं समय: सोमवार दो सितंबर को सुबह 8.30 बजे से पंजीकरण।
कार्यक्रम स्थल: होटल क्राउन प्लाजा, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें