फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कालाबाजारी का आरोप... मैसेज मिल लेकिन सिलिंडर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत के बाद भी नहीं की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। पटौदी क्षेत्र की एक गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। गांव भोड़ा कलां के निवासियों ने एकजुट होकर प्रशासन से इस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से बंद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री विंडों पर शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकजा। जंग के दौरान मामला और गंभीर हो गया है।

ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत पत्र के अनुसार, उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने के मैसेज तो प्राप्त होते हैं लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। आरोप है कि एजेंसी इन सिलिंडरों को बिना बुकिंग के लोगों को ब्लैक में बेच देती है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर करते हैं बदसलूकी
शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि जब भी कोई इस कालाबाजारी के खिलाफ शिकायत करने एजेंसी जाता है तो उनके साथ न केवल बदसलूकी और गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह खेल स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से साल 2023 से चल रहा है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक द्वारा जारी पत्रों के अनुसार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी द्वारा इस मामले की गहन जांच की गई है। विभाग ने 89 पन्नों की जांच रिपोर्ट तैयार कर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी डिएलएससी, करनाल सुधाकर गिरी और सेल्स ऑफिसर, गुरुग्राम तरुण कुमार को भेज दी है। विभाग ने आईओसीएल से इस रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने और कार्रवाई की सूचना जल्द से जल्द कार्यालय और शिकायतकर्ता महेंद्र कुमार को देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें