फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक से मारपीट कर पेशाब पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सदर थाना क्षेत्र के नल्हड़ रोड़ पर एक युवक के साथ कुछ आरोपियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के गांव बीबीपुर निवासी आबिद ने थाना सदर नूंह में शिकायत देकर गांव धांधुका निवासी सौकीन, आमीर और एक अज्ञात युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 9 मई की रात करीब 8:20 बजे आबिद अपने दोस्त लुकमान के साथ नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। इसी दौरान नल्हड़ रोड स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास आरोपियों ने उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपी आमीर ने तमंचे की बट से उसके चेहरे, कमर और जांघ पर हमला किया, जबकि सौकीन और तीसरे युवक ने डंडों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 2500 रुपये छीन लिए और जबरन पेशाब भी पिलाया। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों के मौके पर पहुंचने से आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें