फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नोएडा में आठ साल के बच्चे से मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का आरोप, गुरुग्राम में जीरो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएलएफ फेज-1 थाने में दर्ज हुई जीरो एफआईआर, आगामी कार्रवाई के लिए केस नोएडा पुलिस को भेजा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नोएडा में आठ वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले में बच्चे की मां की शिकायत पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। घटना नोएडा क्षेत्र की होने के कारण एफआईआर और संबंधित दस्तावेज आगामी कार्रवाई के लिए नोएडा के थाना सेक्टर-135 पुलिस को भेज दिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां का वर्ष 2023 में उसके पिता से तलाक हो गया था। अदालत के आदेश के अनुसार बच्चे की संयुक्त कस्टडी दोनों अभिभावकों के पास थी। बच्चे के पिता ने उसकी देखभाल के लिए नोएडा के सेक्टर-129 स्थित फ्लैट में एक महिला आया को नियुक्त किया था। मां ने आरोप लगाया कि एक जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 के बीच आया और फ्लैट मालिक ने बच्चे के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की। शिकायत में बच्चे के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी मिलने के बाद मां ने गुरुग्राम पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो और जेजे एक्ट की संबंधित धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामला नोएडा के थाना सेक्टर-135 क्षेत्र का है। इसलिए एफआईआर की मूल प्रति और संबंधित दस्तावेज नोएडा पुलिस को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें