फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, मनीषा हत्याकांड पर सरकार खामोश: दिग्विजय सिंह चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, मनीषा हत्याकांड पर सरकार खामोश: दिग्विजय सिंह चौटाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा जोड़ो अभियान के तहत बुधवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने तावड़ू खंड़ के खोरी कला बस स्टैंड पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है, चारों तरफ बदहाली है। बुधवार को ही एक बेटी की लाश प्रदेश में मिली है और भिवानी में मनीषा हत्याकांड का सरकार अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। यह सरकार की विफलता का सबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कमजोर नेतृत्व के हाथों में है, जिसके चलते कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जजपा ने भाजपा को समर्थन अपनी शर्तों पर दिया था, जिनमें युवाओं को निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण, बुजुर्गों को पेंशन बढ़ाना और पिछड़े समाज को आरक्षण दिलाना शामिल था। वहीं मेवात की जनता के बारे में बोलते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने यहां के लोगों को गुमराह किया है, लेकिन अब जनता सच को पहचान चुकी है। इस मौके पर विनेश गुर्जर ,अख्तर अली, मुबारक, हसीन एडवोकेट आजाद, समीम सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें