फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दहेज उत्पीड़न, बलात्कार के आरोप में केस दर्ज

Wed, 17 Sep 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न, बलात्कार और तीन तलाक देने के आरोप में केस दर्ज।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। सदर थाना पुलिस ने एक दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति, ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों पर दहेज उत्पीड़न, हथियार के बल पर बलात्कार, तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2022 में उसकी शादी जाबिर निवासी गांव चीला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उनके पति जाबिर, ससुर दीनू, सास हसीना, ननद रिहाना, जेठ, और ननद ने दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा करने में उनके पिता की असमर्थता जाहिर की तो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक गत 8 सितंबर को रात करीब 10-11 बजे उनके दो जेठ, पति जाबिर, और ननद के बेटे रियाज ने अवैध हथियार दिखाकर उनके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। बलात्कार के समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उनके माता-पिता के सामने अपमानित करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें