- चार साल के बेटे संग गंगा स्नान करने जा रहा था दंपती, सड़क हादसे में तीनों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार और ट्रक में हुई टक्कर में पटौदी क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शव उनके गांव राठीवास में शाम को पहुंच गए। शव पहुंचते ही गांव राठीवास में मातम का माहौल हो गया। मृतकों में गांव राठीवास निवासी अभिषेक, उसकी पत्नी पूजा और चार वर्षीय बेटे ईशान शामिल हैं। तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सोमवार देर शाम ये लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। उनके साथ कुछ अन्य ग्रामीण भी गए थे।
हरिद्वार पहुंचने से पहले ही मुजफ्फरनगर के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार व ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई थी। इस हादसे में सुमित, कविता व उसकी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। राठीवास निवासी विजय सिंह का इकलौता बेटा अभिषेक था जोकि बिलासपुर स्थित निजी कंपनी में काम करता था।