फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कागजों में सब ठीक लेकिन सभागार अभी तक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन मगर अब तक नहीं हुआ कोई आयोजन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-4 में करीब करोड़ों की लागत से बने बाल भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। 11 माह पहले मुख्यमंत्री की ओर से भवन का उद्घाटन तो किया लेकिन अभी तक वहां किसी तरह का कोई आयोजन नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कागज में तो सब ठीक है मगर मौके पर बैठने वाला सभागार अभी तक बीमार है। आलम यह है कि परिसर में गंदगी पसरी हुई है व झाड़ियां उग गई हैं। नगर निगम की ओर से इसके निर्माण पर पैसा तो खर्च किया गया लेकिन देखरेख के अभाव में स्थिति बदहाल हो गई।
बाल भवन यहां का सबसे पुराना भवन था, जहां लोगों को सामाजिक कार्यक्रम करने में मदद मिलती थी। पुराना भवन हो जाने के कारण इसका जीर्णोद्घार नगर निगम की ओर से कराया गया। समाजसेवी ऋतुराज का कहना है कि गुरुग्राम से कला संस्कृति तो कोविड के बाद पूरी तरह से खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि तत्कालीन नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्थिति खराब हुई है। सेक्टर-4 बाल भवन लंबे इंतजार के बाद बना था। उसका चुपचाप उद्घाटन कर दिया गया क्योंकि वो इस्तेमाल के लायक नहीं बना। नगर निगम की ओर से हर सप्ताह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर की जनता के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम को फिर से चालू किया जाएगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें