फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी के लाल को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। नगरपरिषद के गांव मिलकपुर के बेटे योगेश चौधरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों माई भारत एनएसएस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से रक्तदान, पौधरोपण, युवा, महिला व बाल विकास सशक्तिकरण पर बहुत बेहतर कार्य किए जाने पर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह सामाजिक संस्था भी चला रहे हैं जो देश के लगभग पांच हजार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यरत है। उनके अनुसार, उन्हें पिछले वर्ष चंडीगढ़ राजभवन में राज्यपाल द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें