फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला मलेरिया विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां । क्षेत्र में हो रही बेमौसम बरसात से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। इसको लेकर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनप्रीत सिंह ने आमजन को सतर्क रहने की अपील करते हुए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

उन्होंने पिनगवां कस्बे में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है। बरसात के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नागरिकों को अपने घरों और आसपास विशेष सफाई रखने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, पुराने टायर, गमले और छतों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें। कूलर का पानी हर सप्ताह बदलें और उसे सूखा रखें। इसके अलावा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छरों से बचाव के लिए रिपेलेंट का प्रयोग करें। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना डॉक्टर की सलाह के स्वयं दवा लेना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें