फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दमघोंटू हुई हवा, टेरी ग्राम में 400 के पार एक्यूआई

विज्ञापन
स्मॉग कम करने के लिए पानी का छिड़काव करते  हुए नगर निगम की एंटी स्मॉग गन की गाड़ी। वि
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक 16 अंकों की बढ़ोतरी, ग्वाल पहाड़ी में 381 दर्ज
विज्ञापन

नंबर गेम - 340 औसत एक्यूआई दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को गुरुग्राम का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 16 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 340 पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को यह 324 और बृहस्पतिवार को 320 दर्ज किया गया था।
शहर के चारों निगरानी केंद्रों में से तीन पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब (300 से अधिक) दर्ज की गई। इनमें टेरी ग्राम 412 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा, जहां प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसके अलावा ग्वाल पहाड़ी में 381, विकास सदन में 349 और सेक्टर-51 में 224 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में बढ़ते जहर के कारण लोगों को स्वच्छ वायु नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बिगड़ते हालात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और प्रदूषण अधिक होने के दौरान घरों से बाहर अनावश्यक गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

स्मॉग कम करने के लिए पानी का छिड़काव करते  हुए नगर निगम की एंटी स्मॉग गन की गाड़ी। वि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें