फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के लिए 10 प्रमुख चौराहों पर लगेंगे एयर प्यूरीफायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदूषण स्तर को कम कर लोगों को साफ वातावरण देने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 10 प्रमुख चौराहों पर एयर प्यूरीफायर लगाएगा। निजी कंपनी के सहयोग से यह कार्य एक महीने में पूरा हो जाएगा। इसके लिए जीएमडीए ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जीएमडीए के सीईओ वीएस कुंडू ने बताया कि सर्दी शुरू होते ही शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। सबसे अधिक प्रदूषण उन चौराहों पर होता है, जहां काफी अधिक संख्या में वाहन गुजरते हैं और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते हैं। इसमें वाटिका, राजीव, झाड़सा, इफ्को, हुडा सिटी सेंटर समेत अन्य चौराहे प्रमुख हैं। इन पर प्रदूषण स्तर नापने समेत वाहनों के दबाव की संख्या को जांचा जा रहा है। अब इन चौराहों पर एयर प्यूरीफायर लगाकर प्रदूषण को नियंत्रित किया जाएगा। इस कार्य में दवा बनाने वाली कंपनी जीएसके सहयोग कर रही है। कंपनी की तरफ से 10 प्यूरीफायर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह अपने 800 मीटर दायरे में हवा को साफ करेंगे। इसके लिए समझौता भी हो गया है। दो सप्ताह में सर्वे पूरा करने के बाद प्यूरीफायर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक अक्तूबर के पहले सप्ताह तक कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें