फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी में रह रहे एयर इंडिया के सेफ्टी ऑडिटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-30 स्थित शिवा हॉस्पिटल के पास एक पीजी में रह रहे एयर इंडिया कंपनी के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की मौत हो गई। शव की शिनाख्त मुंबई निवासी प्रफुल्ल शरद सावंत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत हार्ट अटैक से मानी जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गए। केयरटेकर ने उन्हें दोपहर के भोजन के लिए फोन किया था। उन्होंने फोन नहीं उठाया तो वह कमरे में गए। वहां पर वह बेड पर लेटे हुए थे लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह मृत अवस्था में मिले। जांच अधिकारी एसआई विनीत चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें