28 से 30 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में रविवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। इसके साथ ही दिन में काफी उमस भी थी। हालांकि, दिनभर बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके चलते लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन जल्द ही राहत मिलने वाली।
मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार से बृहस्पतिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
बीते दिन हुई हल्की-हल्की बारिश से ठंडी हवाओं से कुछ राहत महसूस की जा रही है, लेकिन दिन के समय गर्म हवाओं का असर बरकरार है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।