फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के बाद हरिद्वार में जाकर पप्पू ने गंगा में जाकर लगाई थी डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/सोहना। आपसी कहासुनी में सोहना में हुई बबलू की हत्या के बाद आरोपी पप्पू उर्फ चूहा ने सीधे हरिद्वार जाकर गंगा में डुबकी लगाई थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बिना मोबाइल के एक हफ्ते तक हरिद्वार में छिपा रहा। स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार में पुलिस की सख्ती होने पर मेरठ आते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस रिमांड में मुख्यारोपी पप्पू ने खुलासा किया कि छह अगस्त को सोहना में आपसी कहासुनी के बाद बबलू की चाकू मारकर हत्या के बाद परिवार के लोगों से अलग होकर छिपते हुए वह हरिद्वार पहुंच गया। उसने बीच रास्ते में ही मोबाइल भी फेंक दिया था ताकि पुलिस पकड़ न सके। हरिद्वार जाने के बाद उसने सबसे पहले गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद वह अपने जानकार की मदद से वहां धर्मशाला में छिप गया।
इस बीच पप्पू ने किसी से भी कोई संपर्क नहीं किया। इस वजह से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया था। स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार के गेस्ट हाउस और होटल में पुलिस की सख्ती पर वह वहां से निकल गया और मेरठ आ गया। जहां मुखबिर की मदद से सोहना सीआईए ने उसे दबोच लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपी से चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें