फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र सरकार ने गलवान वीरों को भुलाया : मनीष खटाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष मनीष खटाना ने केंद्र सरकार पर गलवां घाटी के वीरों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गलवां घाटी में 15 जून को भारत-चीन सीमा पर चीन के जवानों के साथ हुए संघर्ष में शामिल रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के किसी भी जवान का नाम इस बार वीरता पुरस्कार वाली सूची में नहीं होना केंद्र सरकार द्वारा गलवां घाटी के वीरों की अनदेखी की पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि एलएसी पर आईटीबीपी सेना के साथ तैनात थी और आईटीबीपी की तरफ से मई-जून में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान अपनी कार्रवाई के लिए 21 जवानों के नामों की संस्तुति वाली सूची वीरता पुरस्कार के लिए भेजी गई। यह बात भी आज देश से छुपी नहीं है। इससे जाहिर हो रहा है कि शहीदों को सम्मान देने और बहादुरी दिखाने वाले वीरों को सम्मानित करने का दावा करते नहीं थकने वाली मोदी सरकार ऐसे वीरों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें