फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करंट से दो लोगों की मौत के बाद टूटी बिजली निगम की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संबंधित खतरे की सूचना के लिए जारी किया नंबर 9050960500
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बाद बिजली के करंट से ग्राफिक डिजाइनर और डिलीवरी ब्वॉय की मौत के बाद से बिजली निगम की नींद खुली है। अब वह बिजली के उपकरणों, तारों आदि की सूचना के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। हिसार मंडल आयुक्त और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता है।
विज्ञापन




कार्यकारी अभियंता (सुरक्षा) के मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर कोई भी नागरिक ऐसे स्थान का फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन या लैंडमार्क, उपमंडल क्षेत्र की जानकारी दे सकता है, जहां बिजली से करंट लगने का खतरा हो। टूटे हुए खंभे, बिजली की तार, सपोर्ट वायर, अर्थ वायर, ट्रांसफार्मर, मीटर बॉक्स के बारे में सूचित कर सकता है। अशोक गर्ग ने कहा कि एसडीओ स्तर पर फील्ड में कार्यरत स्टाफ कनिष्ठ अभियंता, फोरमैन, लाइनमैन, सहायक लाइन स्टाफ ने गहन सुरक्षा अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें