फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बम धमाके के बाद एनआईए ने गोल्डी बराड को भारत लाने की कवायद तेज की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लब के सामने बम विस्फोट करने के मामले में एसआईटी ने यूपी एसटीएफ से साधा संपर्क
विज्ञापन

मयंक तिवारी

गुरुग्राम। छह दिन पहले सेक्टर-29 की मार्केट में पब के सामने हुए बम धमाके के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने यूपी के आरोपियों की जानकारी को लेकर यूपी एसटीएफ से संपर्क साधा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसमें से तीन यूपी के रहने वाले हैं और मुख्य आरोपी के साथ दो तो एक गांव के रहने वाले हैं। एनआईए की जांच के दौरान मामले में गोल्डी बराड का नाम आने के बाद उसे भारत लाने की कवायद तेज कर दी गई है। सेक्टर 29 के एक पब के सामने मेरठ के छूर गांव के रहने वाले सचिन (27) और अंकित (30) को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। एसआईटी की जांच चल रही है। इस मामले में विनीत मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। अब तक की गिरफ्तारी में तीन आरोपी पश्चिम उत्तर प्रदेश से हैं, जो पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि गिरफ्तार चौथा आरोपी विकास हरियाणा पुलिस में तैनात मुलाजिम का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि गैंगस्टर की ओर से नए लड़कों को उठाया जा रहा है। विदेशों में बैठे उनके आका एक-दूसरे को फोन कर अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपते हैं। इस कड़ी में दुबई से आने वाले फोन पर पुलिस की नजर है। पुलिस उसके गांव के पड़ोसी अंकित को छह दिन की रिमांड लेकर जांच में जुटी है। रोहित गोदारा की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद गोल्डी बराड के नाम की पुष्टि हुई है। यूएसए से लेकर कनाडा तक उसे दबोचने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो एनआईए की ओर से उसे वापस देश में लाने की कवायद चल रही है। चंडीगढ़ और गुरुग्राम के सेक्टर 29 में पब के सामने धमाका कराना और सोशल मीडिया पर जिम्मेवारी लेना भी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें