फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत 80 से अधिक लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सुरक्षा रथ की मदद से तीन जागरूकता पाठशालाओं का आयोजन किया गया, जिनमें 80 से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने सेक्टर मारुति गेट, गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन और पास्को रेड लाइट के पास यह कार्यक्रम आयोजित किए। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों, ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों तथा पैदल यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को लेन ड्राइविंग करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, ओवरस्पीड से बचने और गलत दिशा में वाहन न चलाने के बारे में बताया गया। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने देने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सलाह भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें