मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसआईटी की एक टीम नजफगढ़ में रहने वाली युवती तक पहुंची है। छानबीन में पता चला कि युवती फूड डिलिवरी के काम से जुड़ी थी। उस दौरान उसकी अभिजीत से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी।
दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक ने युवती से मदद मांगी थी। पुलिस से पूछताछ में युवती ने कमरे में शव देखने की बात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि वह साइको था। आवेश में उसने दिव्या को गोली मार दी। उसकी मौत हो जाने के बाद सबूत नष्ट करने के लिए लोगों से मदद मांगी। 11 बजे रात को शव बाहर निकल जाने के बाद उसने नशे का एक डोज और लिया था। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वह बेसुध था।
होटल मालिक की दोस्ती गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से 16 साल पुरानी है। गैंगस्टर से दोस्ती के कारण संदिग्ध लोगों का उसके पास आना-जाना लगा रहता था। लोगों को अपने होटल में ठहराने में उनकी मदद करता था। सेक्टर 14 थाने में उसके खिलाफ किसी को जबरन बंधक बनाने का मामला बहुत पहले से दर्ज है। पुलिस को पता चला है कि गैंगस्टर के गुर्गों की ओर से ही उसे अवैध पिस्तौल मिली थी।