फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति ने की थी आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा की हत्या के बाद आरोपी पति सुनील गोदारा ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। पत्नी को गोली मारने के बाद सुनील ने अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दी थी, लेकिन अभी वह ट्रिगर दबा पाता उससे पहले ही बेटे ने रिवॉल्वर का मुंह ऊपर की तरफ कर दिया, जिससे मिस फायर हो गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुनील के बेटे को भी अपने पिता की तरह मां के चरित्र पर शक था। बेटे ने अपनी मां की बातों को रिकॉर्ड कर पिता को सुनाई थी। बातें सुनने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ था। सुनील ने इस बारे में अपने जीजा से बात कर गुरुग्राम छोड़कर रोहतक में बसने की इच्छा जताई थी। सुनील ने अपने जीजा को मकान ढूंढ़ने के लिए कहा था। पत्नी मुनेश रोहतक जाने को तैयार नहीं थी।
पत्नी की हत्या के बाद सुनील आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन बेटे ने उसे यह कदम उठाने से रोक दिया। इसके बाद वह अपना मोबाइल घर छोड़कर फरार हो गया। जाते हुए वह अपनी रिवॉल्वर साथ ले गया। फिलहाल पुलिस ने छापामारी के लिए पांच टीमें गठित की हुई हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों समेत रिश्तेदारों के घर पर भी नजर रखे हुए है। सुनील अपनी पत्नी मुनेश की हत्या कर फरार हो गया था। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें