फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंडक्शन के बाद अब स्टोव की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रसोई गैस की किल्लत के चलते अब एक बार फिर पारंपरिक स्टोव की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। पहले जहां लोग इंडक्शन और गैस चूल्हों पर निर्भर हो गए थे, वहीं अब गैस सिलेंडर की अनियमित सप्लाई और बढ़ती कीमतों के कारण लोग पुराने विकल्पों की ओर लौट रहे हैं। शहर के सदर बाजार में इन दिनों पुराने स्टोव को ठीक कराने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों पर अलग-अलग साइज और डिजाइन के नए स्टोव भी फिर से बिकने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में स्टोव की बिक्री लगभग बंद हो गई थी, लेकिन अब अचानक मांग बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन



कोट/वर्जन

लोग स्टोव खरीदना लगभग भूल चुके थे, लेकिन गैस की किल्लत के कारण पिछले कुछ दिनों से स्टोव की मांग काफी बढ़ी है। लोग पुराने स्टोव भी लेकर आ रहे हैं जिन्हें हम ठीक कर रहे हैं। राजेश कुमार, दुकानदार

अलग-अलग साइज के स्टोव की मांग हो रही है, खासकर छोटे परिवार वाले लोग स्टोव खरीद रहे हैं।रामलाल मेहता, दुकानदार

गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा और कीमत भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में हमने अपना पुराना स्टोव ठीक करवाया है ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके। सीमा देवी, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडक्शन काफी महंगा हो गया है और बिजली भी अधिक लग रही है। इसलिए हम स्टोव इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं।-अमित कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें