फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शव मिलने के बाद किरायेदारों ने कमरे किए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार गई है गुरुग्राम पुलिस की टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना के अंतर्गत खांडसा गांव स्थित जिस कमरे में बीते शनिवार की रात महिला का शव बरामद हुआ था। उसके साथ वाले कमरों को किरायेदार खाली करके चले गए हैं। वारदात के बाद इस मकान के कमरों में रहने वाले किरायेदारों में खौफ का माहौल बना हुआ है। वहीं, महिला के साथ कमरे में रहने वाले युवक की तलाश में पुलिस की टीम बिहार गई हुई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
शनिवार की रात करीब 10 बजे सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद हुआ था। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक को बताया। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान पश्चिम चंपारण (बिहार) के सहरिया गांव निवासी नूर साबा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवा दिया है और परिवार वालों को सूचित किया है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और बेड पर सूखा खून लगा हुआ था। बता दें कि महिला के साथ कमरे में रह रहे युवक ने मकान मालिक को अपनी आईडी नहीं दी थी, सिर्फ नाम व मोबाइल नंबर लिखवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि करीब 10 दिन पहले महिला ने अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ खांडसा में कमरा किराये पर लिया था। महिला के साथ छह साल की एक बच्ची भी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या करने के कारणों और बच्ची के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें