फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर कहासुनी के बाद कार्यालय जाकर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मोबाइल पर कहासुनी व गाली-गलौच के बाद ऑफिस में जाकर ट्रांसपोर्टर पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि आरोपी ने चाकू से वार किया तो उसने हाथ आगे कर खुद को बचाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। सेक्टर 50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत साउथ सिटी वन निवासी विनोद कुमार ने दी है। वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसका ऑफिस ओल्ड दिल्ली रोड पर मारुति कंपनी के पास है। सोमवार को वह अपने दोस्त नीरज के ऑफिस में गांस समसपुर मिलने गया था। वहां पर पहले से नीरज व राजीव बातचीत कर रहे थे। करीब 1 घंटे तक तीनों बातचीत करते रहे जिसके बाद नीरज अपने घर चला गया। शिकायतकर्ता और राजीव ही ऑफिस में थे तभी परिचित मनोज का कॉल राजीव के मोबाइल पर आया।
कॉल पर वह गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि मनोज कुछ देर बाद ऑफिस में ही आ गया और आते ही चाकू से दो वार किए। दोनों बार उसने अपने हाथ से खुद को बचाने की कोशिश की जिससे उसके दोनों हाथों पर चाकू लगे। तभी राजीव ने बीच-बचाव किया। पीड़ित का कहना है कि वह बचाव नहीं करता तो चाकू उसके सीने में लगता। फिर आरोपित ने धमकी दी कि मेरी पुलिस को शिकायत की थी, इसलिए सबक सिखाया है। आज तो तुझे छोड़ रहा हूं, आगे मिला तो जान से मार दूंगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें