फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किसानों की कब सुनेगी सरकार...

विज्ञापन
ौजीव चौक पर बनाए गए धरना स्थल पर कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन पर बैठे किसान। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। किसानों के समर्थन में शहर के राजीव चौक के पास चल रहेे अनिश्चितकालीन धरने में किसान व अन्य संगठनों के लोग सरकार से काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए धरनास्थल पर काफी कम लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनका कहना है कि 145 दिन हो चुके हैं यहां, आखिर सरकार हमारी कब सुनेगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 145वें दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। उन्होंनेे बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए धरनास्थल पर कोविड-19 के नियमों का पालन किया जा रहा है, ऐसे में धरने में कम ही लोगों को बुलाया जा रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मवीर राठी ने कहा कि सर्दी का पूरा मौसम चला गया और अब गर्मी में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना फैल रहा है। ऐसे समय में सरकार को किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों काले कानून रद्द कर देने चाहिए और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाना चाहिए। सोमवार को धरने पर बैठने वालों में बलवान सिंह दहिया, ईश्वर सिंह पहलवान, सवनीत कौर, मनोज, योगेश्वर दहिया, सतीश कुमार, पंजाब सिंह, फूल कुमार, रेखा यादव, मनीष मक्कड़, आकाशदीप, धर्मवीर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें