फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के साथ ही विद्यार्थियों ने कराए ट्रेड में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले के साथ ही विद्यार्थियों ने कराए ट्रेड में बदलाव
विज्ञापन

गुरुग्राम। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर दाखिले के साथ ही ट्रेड बदलने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन रहा। सुबह से ही संस्था की ओर से बनाई गई कमेटी छात्रों के दस्तावेजों की जांच कर उनकी मनपसंद ट्रेड लेने में मदद करती रही।
विभाग की ओर से पहले चरण की प्रक्रिया के तहत 17 जुलाई को सूची जारी की गई थी। इसके आधार पर 23 जुलाई तक दाखिले हुए।
24 जुलाई को विभाग की ओर से रिक्त सीटों की सूची जारी होने के साथ ही खाली सीटों पर ट्रेड बदलने का विकल्प भी खोल दिया गया। अब दाखिले की दूसरी मेरिट सूची 26 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके तहत 29 जुलाई से संस्थानों में दाखिले का दौर शुरू होगा। सभी ट्रेडों के लिए सीट आवंटन की सूचना आवेदकों को आवेदन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबरों व ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सूची के तहत सोमवार से दाखिले शुरू होंगे। सूची जारी होने के बाद 29, 30 जुलाई व एक अगस्त को संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सेक्टर-14 स्थित आईटीआई की प्रधानाचार्य गीता आर सिंह ने कहा कि 26 जुलाई को दूसरी लिस्ट जारी होगी, लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी दस्तावेजों के साथ संस्थान आकर सत्यापन करा दाखिले की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें