गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र के सहारण वास मोड़ के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले युवक ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया कि युवक का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
युवक की पहचान दिल्ली के रघुवीर नगर स्थित टैगोर गार्डन निवासी सन्नी (23) के रूप में हुई है। वह पिछले कई साल से गुरुग्राम में रह रहा था। मृतक सन्नी की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम उसकी पति सन्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह पास में खाली पड़ी झुग्गी में चला गया था। जब काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आया तो झुग्गी में जाकर देखा तो सन्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मानेसर थाने की पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी बही सिंह ने बताया कि शनिवार की रात युवक की आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जांच में पत्नी के साथ कहासुनी की बात सामने आई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो