फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कुत्ता काटने का मुकदमा दर्ज होने पर मालिक व नौकर कुत्ते सहित गए हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोभा सिटी के सुरक्षा अधिकारी के साथ घर पर दो बार गई पुलिस, खाली हाथ लौटी
विज्ञापन


- आरोपी ने बुधवार को जांच में शामिल होने का फोन पर दिया था भरोसा, नगर निगम से नहीं हुआ है रजिस्ट्रेशन







अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित शोभा इंटरनेशनल सिटी सोसाइटी में सोमवार सुबह टहलने के दौरान एक व्यक्ति के लैब्राडोर प्रजाति के पालतू कुत्ते ने सेवानिवृत्त अधिकारी पर हमला कर दिया। उपचार के बाद पीड़ित ने बजघेड़ा थाने में आरोपी कुत्ता मालिक, उसके चालक और घरेलू सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मालिक नौकर व कुत्ते के साथ घर में ताला लगाकर हरिद्वार चले गए। जांच के लिए दो बार आरोपी के घर पहुंची पुलिस को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।


पुलिस के अनुसार शोभा सिटी के ए-35 फ्लैट में रहने वाले अजय भूषण पांडेय सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने थाने में दी शिकायत में कहा कि वह सोमवार सुबह सुरक्षाकर्मी के साथ टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनकी कमर पर चोट के निशान हैं। बताया कि जब वह टहल रहे थे। उसी दौरान आरोपी व्यक्ति अपने कुत्ते के साथ खेल रहा था। कुत्ते को खुला छोड़ा गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि डाॅक्टर की सलाह पर उन्होंने इंजेक्शन भी लगवाए हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अनुसार पुलिस टीम दो बार आरोपी के घर पर गई थी। घर पर ताला बंद है। आरोपी हरिद्वार चले गए हैं। फोन पर हुई बातचीत के दौरान बुधवार को जांच में शामिल होने की बात कही है। अब तक की जांच में यह पता चला है कि आरोपी ने नगर निगम में कुत्ते को पालने का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है।
विज्ञापन



चंडीगढ़ के एक अधिकारी की दखल पर दर्ज हुआ मामला

कमिश्नरेट में इस बात की चर्चा है कि सोसाइटी में कुत्ते काटने की घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज करने में आना कानी कर रही थी। सोसाइटी के लोग इसे अपने स्तर पर निपटाने में जुटे हुए थे। पुलिस की ओर से कार्रवाई में देरी होने के कारण पीड़ित ने एक वरिष्ठ आईएएस से पूरी बात बताई। इसके बाद आईएएस अधिकारी का फोन आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें