फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सैलरी देने के बहाने कर्मी को बुलाया, बंधक बनाकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीमार होने पर चला गया था घर, पीड़ित ने 25 दिन की बकाया सैलरी मांगी थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में सैलरी देने के बहाने कर्मी को बुलाकर बंधक बनाने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने छुड़ाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के शामली निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के राजीव नगर में परिवार सहित किराये पर रहते हैं और दयानंद कॉलोनी स्थित नितिन सैनी के ऑफिस में पिछले चार-पांच साल से काम कर रहे थे। नितिन सैनी ऑफिस से वाईफाई की सप्लाई करता है। बीते अक्तूबर माह में अजय कुमार बीमार पड़ने पर घर चला गया। बीते छह नवंबर को वह गांव से वापस गुरुग्राम आया और नितिन सैनी के पास ऑफिस में गया। नितिन ने उससे कहा कि उसने और लड़के लगा लिए हैं, अब अजय के लिए ऑफिस में जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार से बकाया 25 दिन की सैलरी सभी कर्मियों के साथ देने की बात कही। इसके बाद 13 नवंबर को अजय ने नितिन सैनी को कॉल करके सैलरी मांगी तो उसे ऑफिस बुलाया लिया। ऑफिस पहुंचने पर अजय कुमार को एक कमरे में बंधक बनाकर नितिन सैनी ने जमकर मारपीट की और गेट का ताला लगाकर चला गया। कमरे में बंधक बने अजय ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अन्य कर्मियों की मौजूदगी में मैन गेट का ताला तुड़वाया और कमरे में बंधक अजय कुमार को छुड़ाकर उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नितिन सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें