फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में नवंबर से सस्ती दवाए और दूध की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदाराें को जल्द ही दवाओं और खाद्य सामग्री के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी और वीटा डेयरी एक नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। इससे मरीजों को कम कीमत पर दवाएं मिल सकेंगी। वहीं, वीटा डेयरी पर दूध और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री मिलेगी।

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीज भी शामिल हैं। ऐसे में अमृत फार्मेसी शुरू होने से उन्हें निजी फार्मेसी में कम कीमत पर जरूरी दवाएं खरीदने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वीटा डेयरी शुरू होने से भी मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को दूध सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदने के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दोनों सुविधाओं से संबंधित काम पूरा कर लिया गया है। इन्हें एक नवंबर से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें